झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के भूगोल विभाग में निबंध लेखन और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार, प्राध्यापिका सुनीता बेनीवाल और एक्सटेंशन लेक्चरर राजमल ने किया। पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा उमा ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के छात्र नमय ने दूसरा तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग बीए तृतीय वर्ष के छात्र नमय ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा वर्षा ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।