फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में अलग-अलग जगहों से दो वाहन चोरी

Wed, 13 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने अलग-अलग जगह से एक कार व स्कूटी चोरी कर ली। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। 31 दिसंबर 2023 को स्कूटी लेकर काम से वापस घर जा रहा था तो, सेक्टर- 9 मोड़ पर स्कूटी खराब हो गई। स्कूटी को साइड में खड़ी करके लॉक करके मैकेनिक को लेने के लिए चला गया। जब 15-20 मिनट बाद मैकेनिक को लेकर वापस आया तो स्कूटी नहीं मिली। वहीं मनोज कुमार निवासी प्रीतम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी कार गली में घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी वहां से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें