फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आमने-सामने की टक्कर के बाद 2 डंपरों में लगी आग, चालक जिंदा जला

Tue, 18 Jun 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
जहाजगढ़-छुछकवास सड़क मार्ग पर डंफरों में लगी हुई आग।
विज्ञापन
बेरी (झज्जर) जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंपरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने से एक डंपर का ड्राइवर अंदर फंस गया और जिंदा जल गया। डंफर चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा के पत्थर तखगंज निवासी अनिल के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल दमकल विभाग की तीग गाड़ियां मौके पर पहुंची और डंफरों में लगी आग को करीब दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार एक डंफर डस्ट से भरा हुआ था। वह छुछकवास से जहाजगढ़ की तरफ जा रहा था। इसे भिवानी के भालगढ़ निवासी संदीप चला रहा था। दूसरा डंफर दिल्ली से दादरी जा रहा था, जिसे उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित पत्थर तखगंज निवासी अनिल चला रहा था। जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दोनों डंफरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने से जहाजगढ़ की तरफ से खाली आ रहे डंफर का ड्राइवर अंदर फंस गया और जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मृतक के कंकाल को बाहर निकाला। मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम के बाद सरकारी अस्पताल झज्जर में रखवाया गया है। कंकाल का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। दूसरे डंफर का चालक संदीप कुढ़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पलड़ा निवासी संदीप की शिकायत पर डंफर चालक भालगढ़ निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

दो घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंफरों की आमने-सामने की टक्कर होने के बाद करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। छुछकवास की तरफ से जहाजगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रक के नंबर से हुई मालिक और ड्राइवर की पहचान
जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंफरों की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक बुरी तरह से जल गए। डंफर के कैबिन पूरी तरह से जल गए और ऐसा कोई कागज या अन्य चीज पुलिस को नहीं मिली, जिससे ट्रक के चालक की पहचान हो सके। बाद में पुलिस ने डंफर के नंबर के जरिये इसके मालिक का पता निकलवाया। मालिक का पता व मोबाइल नंबर आने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया। मालिक चरखी दादरी के छिलर निवासी संदीप ने ने पुलिस को बताया कि डंफर चलाने वाला उसका चालक अनिल है और वह उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला अनिल है। मालिक के बताने के बाद ही मृतक की पहचान हो सकी। सूचना पाकर डंफर का मालिक भी सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचा। अनिल पिछले चार साल से संदीप के पास काम कर रहा था। वह शादीशुदा हैं और अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी छोड़ गया हैं।
विज्ञापन


वर्जन
ड्राइवर का शव पूरी तरह से जला हुआ है। कंकाल बचे हुए है। मंगलवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी छुछकवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें