फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीवार मेरी है कहकर भिड़े दो पक्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छारा में एक दीवार को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक पक्ष के कई लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के पति-पत्नी को लोहे की जाली और ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में रणबीर पुत्र नफे सिंह ने बताया है कि गत 18 मार्च को सुबह के समय करीब 10 बजे वह अपने दादा लाई मकान में दीवार की मरम्मत करवा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कर्मबीर, रविंद्र वहां आ गए और उन्होंने दीवार की मरम्मत करने से मना कर दिया और कहा कि यह दीवार हमारी है। जबकि दीवार उनकी अपनी है। इसी बात को लेकर उनमें तनातनी हो गई। वहीं मौजूद अक्षय ने उनके द्वारा की गई दीवार की मरम्मत पर पानी फेंक दिया। इस बात से झगड़ा और बढ़ गया। रणबीर का आरोप है कि झगड़े के दौरान कर्मबीर, रविंद्र ने उसके सिर में जेली से चोट मारी। झगड़े की आवाज सुनकर मेरी पत्नी सरोज व लड़का कर्मबीर और मेरी पुत्रवधू सीमा पत्नी संजय भी घर से बाहर आ गई। झगड़े में अक्षय ने मेरी पत्नी को डंडे से चोट मारी। जबकि कृष्णा पत्नी कृष्ण, बाला पत्नी महेंद्र, अनीता पत्नी ईश्वर, नीलम पत्नी धर्मवीर, प्रीति पत्नी कर्मवीर, सोनू पुत्र रविंद्र, रेखा पत्नी प्रविंद्र, सुदेश पुत्र बिजे व नरेश पुत्र राजेश ने झगड़े में वहां पर रखी ईंटों से हम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें