बहादुरगढ़। शहर में रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे झारखंड के जला गिरिडीह के गांव बेलना निवासी त्रिभुवन शर्मा से स्कूटी सवार दो बदमाश पिस्तौल के बल पर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। त्रिभुवन अपने काम पर जा रहा था। शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो दिन के अंदर यह दूसरी वारदात है। थाई लाइनपार एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।