फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोहलत के दो दिन शेष आरोपी पकड़ से दूर

Sun, 30 Jun 2024 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। समसपुर माजरा गांव में तेरहवीं पर गए गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ के संस्थापक को जान से मारने का प्रयास करने के मामले में अब तक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने टीमें गठित कर दी है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पंचायत कर तीन दिन का समय दिया था और अब दो दिन की मोहलत बची है। शुक्रवार को गोककुल धाम परिसर में गोभक्त, खापों की बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता सतगामा के प्रधान ब्रह्मनंद ने की थी। बैठक में प्रशासन को आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।
यदि दिए गए समय में प्रशासन आरोपियों को नहीं पकड़ता है तो फिर महापंचायत की जाएगी, जिसमें आगामी कड़ा फैसला किया जाएगा। पंचायत को संबोधित करते हुए आचार्य योगेंद्र ने कहा कि गौ भक्त सुनील निमाणा के साथ जो वाक्या हुआ, वह निंदनीय है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन को दो से तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती तो महापंचायत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुनील निमाणा की सुरक्षा की मांग की गई थी, जिस पर एक पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगा दिया गया है। उन्होंने उसे नियमित रूप से लगाने की मांग की। इसके अलावा सुनील निमाणा का गन लाइसेंस जल्द बनाने की मांग की और गन भी पुलिस की तरफ से देने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि गोकुल धाम गौशाला में वारदात होने का भय बना हुआ है। इसलिए यहां पर चौकी स्थापित की जाए। सतगामा के प्रधान ब्रह्मनंद गुलिया ने कहा कि आज गौभक्त और खाप पदाधिकारी एकत्रित हुए हैं। वह इस घटना की निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। गोकुल धाम के संचालक सुनील निमाणा ने कहा कि उन्होंने गायों की सेवा में अपना जीव समर्पण किया हुआ है। उसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा ऐसा करना गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें