फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय विशाल आर्य सम्मेलन 9 से

Thu, 07 Nov 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा झज्जर के अध्यक्ष आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि 9 व 10 नवंबर को विशाल आर्य सम्मेलन का आयोजन गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा व गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। समारोह में देश के ज्वलंत मुद्दों पर आर्य समाज की भूमिका व सहयोग पर चर्चा होगी। आयोजन की सफलता को लेकर झज्जर के पदाधिकारियों की एक मीटिंग जिला संरक्षक ब्रह्मजीत आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें जिला झज्जर के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक देशवाल व महामंत्री अजीत सिंह गुलिया व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि समारोह में झज्जर की ओर से 10 नवंबर को डीएवी बहादुरगढ़ से बसें उपलब्ध रहेगी। इनमें काफी संख्या में आर्य समाजी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें