झज्जर। झज्जर के दो मुक्केबाजों का चयन भारतीय टीम में चयन हुआ है। यही नहीं मुक्केबाज के गुरु का चयन भी हुआ है। कोच हितेश देसवाल ने बताया कि 60 किलो में सागर जाखड़ और 86 किलो भार वर्ग में हेमंत सांगवान का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 3 से 11 मार्च तक होगी। इसी टीम के कोच में भूमिका झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम के कोच की हितेश देशवाल निभाएंगे। दोनों मुक्केबाज पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव हेमंत कलिता और हरियाणा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मेजर सतपाल संधू, महासचिव रवींद्र पन्नू, खजांची प्रवीर गहलोत, जिला झज्जर मुक्केबाजी संघ के परिवार सोमवीर अहलावत, सूरजभान जाखड़, बीएफआई के महेश शर्मा, सोहेल खान, भारतीय टीम के हेड कोच विजय शर्मा और कामेश ने भी को हितेश देशवाल को बधाई दी और उनके भविष्य उज्जवल भविष्य की।