बहादुरगढ़। शहर की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सूचना मिली कि रमन निवासी जिला वैशाली, बिहार हाल दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ मादक पदार्थ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। सीआईए वन में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनजीत की टीम ने उसे काबू किया। मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 640 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। वहीं थाना शहर में मामला दर्ज किया गया,लाइनपार थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि विशाल निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली हाल निवासी छोटूराम नगर, लाइनपार बहादुरगढ़ को सहायक उप निरीक्षक सोमबीर की टीम ने काबू किया। उसके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।