फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल के एरिया में सातोर निवासी एक व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करके नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि सुखबीर निवासी सातोर जिला चरखी दादरी ने शिकायत दी है कि उसने गांव बिरहोड़ के अड्डे पर टेंट की दुकान कर रखी है। 4 जुलाई को अपनी दुकान को बंद करके डेयरी की दुकान पर आइसक्रीम लेने गया था तो वहां पर संदीप उर्फ मोनू, नीतीश निवासी गांव बिरोहड व अन्य अन्य लड़के भी खड़े थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट करके 29 हजार 500 रुपये व मोबाइल फोन छीनकर मौका से फरार हो गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप व नितीश दोनों निवासी बिरहोड़ झज्जर के तौर पर की गई। दोनों को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेशानुसार दोनों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें