फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 07:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले रोहद गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव रोहद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना आसौदा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीआईए-2 बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रीतम व दिनेश निवासी रोहद के तौर पर हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रीतम और मृतक मंजीत दोनों दोस्त थे। काफी समय पहले दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी की रंजिश को मन में रखते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मृतक मंजीत के मौसी के लड़के की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें