फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलीगढ़ में आढ़ती से लूटपाट करने के दो आरोपी दबोचे

Thu, 08 Feb 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : अलीगढ़ लूटकांड के दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (झजर) दस दिन पहले अलीगढ़ के खैर इलाके में एक आढ़ती से पौने छह लाख रुपये लूटने के मामले में बहादुरगढ़ सीआईए-1 पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कारतूस और अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

27 जनवरी को यूपी के अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे में एक आढ़ती के साथ लूट की वारदात हो गई थी। इसमें चार आरोपी शामिल थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन अन्य फरार थे। पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश में एक लूटकांड के आरोपी बाईपास बहादुरगढ़ पर बस स्टैंड पर खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी सीआईए-1 के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों में अतुल निवासी खैर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश और दीपक निवासी लडरावण जिला झज्जर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस को अतुल के पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस मिला, जबकि दीपक के पास से तीन कारतूस बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने खैर कस्बे में 27 जनवरी को एक आढ़ती से पिस्तौल के बल पर 5.78 हजार रुपये लूटने के मामले का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूट करने के बाद दोनों बहादुरगढ़ में छिपे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें