झज्जर। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि खापडवास निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 7 नवंबर 2023 को वह अपनी सास के साथ अपने घर पर मौजूद थी। उस समय राकेश, प्रदीप, समेर व कुछ महिलाएं मोटरसाइकिलों पर आई और आते ही बेवजह गाली-गलोच करने लगे व अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर उसपर और उसकी सास पर हमला कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। दर्ज कार्रवाई करते हुए चौकी मातनहेल पुलिस टीम ने एक महिला और राकेश सहित दो आरोपियों को काबू किया। संवाद