झज्जर। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह मादक पदार्थ बेचने के लिए गुरुग्राम से झज्जर की तरफ होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर झज्जर की तरफ आएगा। इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक तेन सिंह की पुलिस टीम ने सेक्टर 7 याकूबपुर मोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस पार्टी ने गाड़ी को रुकवा कर चेक किया तो उसमें दो लड़के बैठे हुए थे। उन्होंने अपना नाम नरेश निवासी न्याणा तातारपुर जिला सोनीपत व संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम बताया। उनसे एक प्लास्टि बैग में पर 10 किलोग्राम गांज मिला। आरोपियों की पहचान संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम व नरेश निवासी न्याणा तातारपुर जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। संवाद