बेरी। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी शहर बेरी प्रभारी उप निरीक्षक सतवीर ने बताया कि पुराना सिनेमा हॉल बेरी पर नाकाबंदी के बाद इसे पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ गोनी निवासी वाल्मीकि नगर दादरी हाल पाना चुल्यान बेरी व सुनील उर्फ पवन उर्फ पोटी निवासी पाना चुल्यान बेरी के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने थाना शहर बहादुरगढ़ क्षेत्र से चोरी की थी। दो मोटरसाइकिल रोहतक क्षेत्र से चोरी की है। संवाद