झज्जर। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना माछरौली की पुलिस टीम ने लुहारी निवासी पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक माछरोली उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि बीती दो माह पहले लुहारी में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की शिकायत मृतक के लड़के ने पुलिस को दी थी। सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना माछरौली में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इसमें पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों मुकेश और सुरेश निवासी लुहारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से सुरेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और मुकेश को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।