झज्जर। जिले के अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि पुलिस टीम ने रमेश निवासी सिलानी केशो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए झज्जर कोर्ट से चुराई गई मोटरसाइकिल के मामले में राजवंत निवासी कबलाना जिला झज्जर को गिरफ्तार करके उससे चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं थाना की दूसरी टीम ने राजेश निवासी रणखंडा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शमशेर सिंह निवासी भदानी को गिरफ्तार करके उससे चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।