फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेडिकल स्टोर से चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

Fri, 24 May 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस चौकी मांडोठी एरिया से मेडिकल स्टोर व परचून की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी मांडोठी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रणदीप ने बताया कि शिकायत पर मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नसीब व अजय के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात में जिस बाइक का प्रयोग किया गया है उस बाइक को इन्होंने सांपला से चोरी की है। पकड़े गए आरोपियों से चोरीशुदा सामान व वारदात में प्रयोग चोरी की बाइक को भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें