फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में हत्या करके शव को जलाने के मामले में दो आरोपी काबू

Tue, 21 Nov 2023 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बादली। बादली निवासी एक व्यक्ति को षड्यंत्र के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या करने व शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां, दो पिस्तौल सहित 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसपी धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में की है।
डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर 2023 की रात को बादली निवासी मुकेश अपने घर पर था। मनोज नाम का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने उसके पास कॉल की, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा। काफी तलाशने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मुकेश के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

1 नवंबर को थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। उनहोंंने बताया कि थाना प्रबंधक बादली उपनिरीक्षक रमेश चंद की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ सोनू व रिंकू दोनों निवासी बादली के तौर पर की गई। आरोपियो को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या की नीयत से उसका अपहरण करके आरओ प्लांट बादली में ले जाकर मारपीट करने के बाद खेतों में ले जाकर दोनों ने मुकेश को गोली मारी थी। अभी तक इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें