फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक तारों में उलझा, दीवार टूटकर कार पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। घोसियान मोहल्ला में ट्रक निकालते समय बिजली की तारों से उलझ गया। जिसके चलते एक घर की दीवार कार के पिछले शीशे पर जा गिरी। इससे कार का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां अवैध रूप से की जा रही पार्किंग के कारण आए दिन यह हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वार्ड पार्षद दिनेश छिकारा, सुनील, राजकुमार, बुले सिंह ने बताया कि घोसियान मोहल्ले में स्कूल के पास अवैध रूप से लोगों ने अपने वाहन खडे़ कर पार्किंग बनाई हुई है। यहां अवैध रूप से पार्किंग में ट्रक खडे़ रहते हैं। इससे हादसा होने का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी ट्रक चालक ने बैक करते समय अपने ट्रक को तारों में उलझा लिया, जिससे नजदीक घर की दीवार टूटकर एक कार के शीशे पर आ गिरी। इससे कार का शीशा भी टूट गया। लोगों ने बताया कि यहां पर घरों में ही लोगों ने गोदाम बनाए हुए हैं। कई करियाणा के सामान के गोदाम है तो कुछ खल, सरसों के गोदाम बने हुए हैं। पूरा दिन यहां सामान आता रहता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। य लोगों ने मांग की है कि अवैध वाहनों के चालान कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें