झज्जर। गिजाडौद गांव के मोड के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है। सिलानी केसो गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस में शिकायत दी है कि 20 सितंबर को वह तथा उसके ताऊ सुखबीर का लड़का प्रदीप किरडौद अपने खेतों से गांव सिलानी गए थे। प्रदीप अपनी बाइक पर सवार था। प्रदीप उससे आगे आगे चल रहा था। जो गिजाडौद गांव के मोड़ से झज्जर-रेवाडी रोड पर पीछे से एक ट्रक तेज गति, गफलत, लापरवाही से चलाता हुआ आया व प्रदीप की बाइक को टक्कर मारते हुए प्रदीप को कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर चालक भाग गया। वह मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसने पीजीआई जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।