बहादुरगढ़। परनाला रोड पर करंट लगने से एक ट्रक कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार की दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की है। मृतक की पहचान छोटूराम नगर निवासी 37 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। घटना बुधवार की शाम की है। राजेश ट्रक पर कंडक्टर के तौर पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार बुधवार को ट्रक परनाला रोड पर खड़ा था। राजेश ट्रक की खिड़की खोलकर अंदर बैठने लगा तो खिड़की बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खिड़की में करंट का प्रवाह दौड़ गया। राजेश को करंट का जोरदार झटका लगा। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश तीन बच्चों का पिता था।