बादली। बुपनियां गांव में एक ट्रक की टक्कर से बिजली निगम के खंभे और तार टूट गए। खंभे टूटने से बिजली घंटो तक ठप रही। निगम को सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है। निगम अधिकारियों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसडीओ हेमंत जून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बिजली के खंभों में टक्कर लगा दी। टक्कर लगने से दो बिजली के बड़े खंभे और कुछ तार टूट गए। जिससे निगम को कुल सवा दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गांव में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। निगम के कर्मचारी बिजली सप्लाई सूचारू करने के लिए काम में जुट गए हैं।