फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी की गली और बाजार में बेसहारा पशुओं से परेशानी

Thu, 08 Feb 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कस्बे में बेसहरा पशुओं से लोग परेशान हैं। बाजार और गलियों में ये घूम रहे हैं। दुकानदार व वाहन चालकों इनसे परेशान हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मेन बाजार, शिव चौक, बस स्टैड़, नागरिक अस्पताल के पास इन्हें लेकर सबसे अधिक परेशानी है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका लोगों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

बेरी का बाजार तो ऐसा प्रतीत होता है मानो यह बाजार न हो कोई पशुशाला हो। सुबह-सुबह फल-सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह जब वे अपना सामान गाड़ी से उतारते हैं तो उतारने से पहले ही आवारा पशु वहां एकत्र हो जाते हैं। आधे सामान को तो वे नीचे उतरते ही क्षतिग्रस्त कर देते हैं। कूड़े व कचरे को नगरपालिका के कर्मचारियों के आने से पहले ही बिखेर देते हैं। दुकानदार पंकज, ललित शर्मा, सुनील, मनीष, अमित, संदीप, वीरेंद्र, दीपक, शिवचरण आदि का कहना है कि बाजार में दिनभर आवारा पशु घूमते रहते है और कई बार तो इन्हें भगाने के चक्कर ने बाइक सवार चपेट में आने का भय बना रहता है। सारा दिन इन आवारा पशुओं भगाने में ही निकल जाता है। नगर पालिका के अधिकारियों की अनदेखी के कारण बाजार में समस्या गहराती जा रही। बेरी निवासी सुरेंद्र कादयान का कहना है कि कई बार तो यह पशु बाजार में सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे बाइक सवार व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए की बेरी में दो गोशाला होने के बावजूद भी दिनभर पशु सड़कों व बाजार में घूमते रहते है। प्रशासन को चाहिए की इनको गौशाला भिजवाए। दुकानदार सड़क के बीचों-बीच कूड़ा डाल देते है। इससे कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके है।


बुजुर्ग महिला हो चुकी है घायल
बेरी निवासी बुजुर्ग महिला अपने मकान में जा रही थी तभी दो सांड वहां मौजूद थे। एक सांड ने बुजुर्ग महिला को पीछे से उठा दिया। इससे बुजुर्ग महिला सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से रीड की हड्डी में फैक्चर हो गया था।
विज्ञापन


वर्जन

सड़कों व बाजार में पशुओं के घूमने का मामला संज्ञान में आया है। नगर पालिका की तरफ से पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर लगने के बाद पशुओं को पकड़कर गोशाला में छुड़वाया जाएगा। आमजन व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन

ललित गोयल, सचिव नगर पालिका बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें