-फोटो 57 : बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ की बैठक संगठन के आर्यनगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व सैनिक परिवारों के मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। गांव जगरदपुर से कारगिल शहीद प्रकाश सहरावत के भाई नरेश सहरावत आदि परिजन भी बैठक में शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने आगरा में आगामी एक जनवरी को होने वाली एफवीए की बैठक में भाग लेने का भी फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास छिकारा ने दी। संस्थापक धर्मबीर कादयान, उपाध्यक्ष महेंद्र सांखोल, पवन कोच, सचिव रणधीर सिंह तूर, सूबेदार श्रीभगवान, जयभगवान, राजबीर, मांगेराम, जयपाल, हवलदार जगवीर, जगमेंद्र, नायक, सुरेंद्र, सुरेश व तारीफ सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद