फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की सड़कों पर लगाई जा रही तिरंगा रोप लाइटें

Sun, 25 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
तिरंगा लाइटें लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर लगे लाइट पोल पर नगर परिषद की ओर से तिरंगा रोप लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात के समय सड़कों पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आता है और शहर की खूबसूरती बढ़ती है। नगर परिषद का लक्ष्य शहर के सभी मुख्य मार्गों पर तिरंगा रोप लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल यह कई मार्गों पर लगाई जा चुकी हैं। रविवार को भी शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर लाइटों को लगाने का कार्य किया गया। लगभग 48 लाख रुपये इन लाइटों पर नगर परिषद द्वारा खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इस क्रम में सड़कों पर लगे लाइट पोल पर तिरंगा लाइटें भी लगाने का काम किया जा रहा है। अभी तक झज्जर रोड, मेला ग्राउंड, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के नजदीक, बालौर रोड, नजफगढ़ रोड पर ये लाइटें लगा दी गई हैं। अब रोहतक-दिल्ली मार्ग पर लाइटें लगाने का काम जारी है। नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला ने बताया कि शहर में सभी मार्गों पर यह लाइटेंं लगाई जाएंगी। शहर में 60-70 प्रतिशत लाइटें लगाने का काम पूरा किया जा चुका है। बाकी बचे मार्गों पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। रविवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर शहर के अंदर लाइटें लगाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें