पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित करते पुलिस आयुक्त।
झज्जर। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर उनके परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त सतीश बालन ने जिला पुलिस आयुक्त ने कहा कि चाइना से युद्ध के दौरान हमारे दस जवान शहीद हो गए थे। समय-समय पर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इससे पुलिस कर्मियों को डयूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहने की प्ररेणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां कानून व्यवस्था काबू में नहीं रहता, वहां का विकास रुक जाता है। इसलिए पुलिस की सबसे पहले ड्यूटी ही यही हैं कि हम अपने देश का कानून व्यवस्था काबू में रखे। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे लिए प्ररेणास्त्रोत हैं। युवा पीढी को शहीदों की जीवनी से प्ररेणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावंन, पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त अनिरुद्ध चौहान मौजूद रहे।
सम्मानित चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस दौरान अशोक कुमार पुलिस उप अधीक्षक के परिवार से कविता रानी, उप निरीक्षक दिनेश कुमार के परिवार से राजबाला व बेटी निशा, उप निरीक्षक राजेश कुमार के परिवार से शर्मिला देवी, सिपाही राकेश के परिवार से सुरेना देवी, सिपाही संजय कुमार के परिवार से उनका बेटा अमित व चाचा कृष्णा, सिपाही नरेश सिंह के परिवार से शीला देवी, मुकेश भाई बिजेंद्र सिंह के परिवार से विमला देवी व पोता देव अहलावत, सिपाही माही चांद के परिवार से पुत्र अश्वनी कुमार व भाई पंकज को स्मृति चिन्ह भेंट किया।