फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शाहपुर गांव में सार्वजनिक स्थान से बिना अनुमति के काटे गए पेड़

Wed, 16 Oct 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71: सार्वजनिक स्थान से पेड़ काटते कुछ लोग।
विज्ञापन
बादली। शाहपुर गांव स्थित मंगला नामक सार्वजनिक स्थान से कई पेड़ बिना अनुमति से काट लिए गए। खंड विकास और पंचायत विभाग की ओर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। जबकि पंचायत को पेड़ों की कटाई रोकने के लिए कहा है। हालांकि पंचायत की ओर से दावा किया गया है कि पंचायत की सर्वसम्मति से पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की न तो नीलामी की गई है और न ही संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है।
विज्ञापन

गांव के मंगला नामक सार्वजनिक स्थान से पेड़ों की कटाई को लेकर गांव के कुछ लोगों ने खंड विकास एवं पंचायत विभाग को शिकायत दी। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों को काटने से गांव की हरियाली को नुकसान होगा। पेड़ काटने के लिए कोई नीलामी नहीं हुई और न ही किसी विभाग से अनुमति ली गई है। पेड़ों की कटाई का वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहा है।
वन विभाग की मानें तो पंचायत अपने स्तर पर पेड़ कटवा सकती है, लेकिन नीलामी से पहले उनके विभाग से रिपोर्ट तैयार करवानी होती है। पेड़ों की मोटाई और लंबाई के हिसाब से कीमत आंकी जाएगी और विभाग की ओर से इनकी कीमत लगवानी होती है। पंचायत विभाग की ओर से पेड़ काटने की जानकारी नहीं होने की बात कही गई हैं।
विज्ञापन

गांव के सरपंच नरेश कुमार का कहना है कि पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लेकर 3 पेड़ कटवाए हैं। लेकिन संबंधित विभाग से अनुमति नहीं ली। मंदिर परिसर के लिए कुछ फर्नीचर बनवाने के लिए सूखे पेड़ कटवाने का निर्णय लिया गया है।


वर्जन
शाहपुर गांव की सार्वजनिक जगह से पेड़ कटवाने की शिकायत मिली है। पेड़ कटवाने की जांच की जाएगी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।- उमेद सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें