फोटो-60: बहादुरगढ़ के थाना सदर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी मयंक मिश्रा। फोटो पुलिस
बहादुरगढ़। डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने मंगलवार को थाना सदर बहादुरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय कक्ष, हवालात, पुलिस बैरक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। डीसीपी ने फरियादियों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस स्टाफ को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।