फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी में बिलबिलाए यात्री, पानी को भी तरसे

Thu, 15 Jun 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने और मंत्री संदीप सिंह को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों द्वारा लगाए नेशनल हाईवे-9 पर जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम में फंसे बस और निजी वाहनों में बैठे बचे और महिलाएं गर्मी से बिलबिला गए। कई माल वाहन वाहन भी इसमें फंसे रहे, हालांकि एंबुलेंस आदि जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को किसानों ने नहीं रोका।
विज्ञापन

सुबह हाईवे के साथ एक जगह इकट्ठे हुए किसान यज्ञ संपन्न होने के बाद आसौदा मोड़ के पास एनएच-9 पर आ गए। यहां तैनात पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ये नहीं माने। कुछ ही देर में रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें काफी संख्या में यात्रियों से भरी बसें कारें, मालवाहक वाहन और दूसरे वाहन शामिल थे। दरअसल शादी विवाह का सीजन चलने की वजह से लोग परिवार सहित शादी में जा रहे थे। कई वाहनों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। जिनका गर्मी से बुरा हाल रहा। हाइवे पर पानी की व्यवस्था भी आसपास नहीं थी इस कारण पानी के लिए भी यात्री परेशान रहे। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व रोहतक के अलावा पंजाब व राजस्थान से आए कई वाहन भी जाम में फंसे। बसों व दूसरे कई वाहनों में सवार लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। पंजाब से बठिंडा से आए ट्रक चालक जसविंदर सिंह ने ने बताया कि वे एक फैक्टरी माल लेकर नोएडा जा रहे थे पर यहां जाम में फंसने से डेढ़ घंटे का समय खराब हो गया। हिसार से आई हरियाणा राज्य परिवहन की एक में 50 से अधिक यात्री गर्मी में झुलसते रहे। जींद से आए ट्रक चालक विनोद घंटा भर जाम में फंसे रहा। उनको माल लेकर गुरुग्राम जाना था। अधिक परेशानी हरियाणा राज्य परिवहन की बसों व निजी बसों में सवार यात्रियों को हुई।
पुलिस हटाने की जिद पर अड़ी तो सड़क पर बैठे
किसान रोड पर जामन की कोशिश करते, पुलिस उनको रोकती, किसान नहीं मानते और पुलिस उनको हटाती लेकिन किसान हाईवे पर फिर चले जाते। उप पुलिस अधीक्षक अरविंद दहिया ने जाम खुलवाने के लिए किसान नेता रमेश दलाल और किसानों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन पुलिस जब किसानों को रोकने पर अड़ गई तो किसान वहीं सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें