फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंजाब-चंडीगढ़ मार्ग पर महंगा हुआ सफर, बढ़ा किराया

विज्ञापन
11jjrp12- झज्जर। झज्जर का बस अड्डा। फोटो-संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पंजाब के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी पंजाब व चंडीगढ़ जाने वालों के लिए किराया बढ़ा दिया है। झज्जर से चंडीगढ़ जाने के लिए अब 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे। बढ़ा हुआ किराया केवल पंजाब-चडीगढ़ मार्ग पर सफर करने पर लागू होगा।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने बसों का किराया बढ़ाने के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी पंजाब जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। झज्जर से चंडीगढ़ जाने के लिए 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसका असर सीधा जनता की जेब पर पड़ेगा। पहले पंजाब और चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को हरियाणा रोडवेज में 122 पैसे प्रति किलाेमीटर की दर से किराया देना पड़ता था, लेकिन अब पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही 145 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। हरियाणा में बसों में किराये की बढ़ोतरी नहीं की गई है। हरियाणा की सीमा के अंदर सफर करने वालों के लिए किराया पहले की तरह 122 पैसे प्रति किलाेमीटर ही है।


इन मार्गों पर सफर होगा महंगा

झज्जर से हरियाणा रोडवेज की बसें जीरकपुर, चंडीगढ़ और पंजाब के रोपड़, मोहाली बॉर्डर ,खरड़, आनंदपुर साहिब जिलों में जाती है। पहले इन जिलों में सफर करने के लिए साधारण किराया लगता था, लेकिन पंजाब सरकार के द्वारा बसों का किराया बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी पंजाब के सभी रूटों पर किराये की दरों में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन




किस स्थान के लिए पहले और अब कितना किराया
स्थान पहले अब

जीरकपुर 310 320
चंडीगढ़ 335 345

खरड़ 385 400
राेपड़ 435 445
आंनदपुर साहिब 520 540


वर्जन
पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज के किराये को बढ़ाया है। अब हरियाणा रोडवेज ने भी पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली बसों के किराया बढ़ा दिया। ये बढ़ी हुई दरें पंजाब जाने वाले यात्रियों को ही चुकानी होंगी। हरियाणा में यह कीमतें लागू नहीं होगी
विज्ञापन

रणबीर सिंह, उप निरीक्षक, यातायात शाखा, हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें