फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल मुखियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp04- डाइट माछरौली में स्कूल मु​खियाओं की आयोजित एक ​दिवसीय वर्कशाप को संबो​धित करते जिला ​
विज्ञापन
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में प्राचार्य कम जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में किशोरावस्था एजुकेशन कार्यक्रम के तहत विद्यालय मुखियाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उप निदेशक हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला डॉ. उजिता बाल्यान, किशोरावस्था काउंसलर सिविल हॉस्पिटल संदीप जांगड़ा और मीनाक्षी ने बच्चों में होने वाले हार्मोंस परिवर्तन के समय रिस्क बिहेवियर से कैसे बचाया जाए, एड्स कैसे फैलता है, उससे बचाव कैसे किया जा सकता है सभी सावधानियों के बारे में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यही एक ऐसी उम्र है, जिसमें सभी मुखिया अपने विद्यालय में आने वाले बच्चों को किशोरावस्था एजुकेशन और एड्स के बारे में जानकारी देकर बच्चों को सही राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बना सकते है। इस प्रशिक्षण के साथ-साथ डाइट में एआई का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। टीजीटी साइंस तथा पीजीटी हिंदी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह रोज, राजीव देसवाल, डॉ. निर्मल, डॉ. मनोज कौशिक, मनोज मलिक, डॉ. रमेश दहिया, विनोद कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें