बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर देवीलाल पार्क के पास बुधवार की देर रात तीन बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।