फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों व कर्मचारी को बताए गए यातायात नियम

Wed, 31 Jan 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात समन्वय झज्जर उप निरीक्षक सत्य प्रकाश व आईडीटीआर की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, डायल 112 व साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों और कर्मचारियों को जागरूक किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को ऑनलाइन साइबर अपराधों की जानकारी देने व लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक निजी स्कूल व औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में कंपनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर क्राइम, डायल 112 व सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें