फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैफिक पुलिस ने कॉमर्शियल वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप

Thu, 02 Oct 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : कॉमर्शियल वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाता पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत केएमपी ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा केएमपी पर जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों आदि पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। यह अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार की अगुवाई में संपन्न हुआ। ड्राइवरों को रिफ्लेक्टर टेप के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि रात के समय रिफ्लेक्टर टेप वाहनों की पहचान आसान बनाती है जिससे सड़क हादसों में कमी आती है। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। रिफ्लेक्टर टेप न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार होती है बल्कि यह हर चालक और यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। झज्जर ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य है कि हर वाहन चालक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें