फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांसा बॉर्डर पर एक तरफ से हटाए अवरोधक, यातायात का आवागमन शुरू

विज्ञापन
एक तरफ से अवरोधक हटाए जाने के बाद खुला रास्ता। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बादली। पिछले तीन माह से ढांसा बॉर्डर के बंद होने से लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क के एक तरफ से अवरोधक हटा दिए गए हैं। शनिवार को दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच बातचीत के बाद एक ओर से रास्ता खोलने का फैसला लिया गया। अब सड़क पर दिल्ली की ओर जाने वाली साइड पर किसानों का धरना जारी है। जबकि दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश करने वाली दूसरी साइड से बेरिकेड्स हटा दिए गए हैं। ऐसे में अब वाहन चालकों और यात्रियों को कुछ राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार यदि किसानों की मांगे मान लेती है तो किसान अपने घरों की तरफ वापस का रुख कर लेंगे। लेकिन न तो किसान अपनी जिद्द से पीछे हट रहे हैं और सरकार भी किसानों की कोई बात मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें