फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के कुशासन से व्यापारी, दुकानदार व आमजन परेशान : राजेंद्र जून

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 12 मार्च को शहर की काठमंडी व रेलवे रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे। यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को शहर के रेलवे रोड पर दुकानदारों को घर-घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान का निमंत्रण देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को हरियाणा कांग्रेस की जनहितैषी घोषणाओं से संबंधित संकल्प पत्र भी दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक जून ने लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी। जून ने कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जनविरोधी सरकार है। भाजपा सरकार में न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल रहा है। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है जिसका खामियाजा व्यापारी, दुकानदार वर्ग व आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर वेद प्रधान, श्रीनिवास गुप्ता, सतीश मुदगिल, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, दर्शन सैनी, अनिल, धीरज जून, चिंटू जांगड़ा, वरुण राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें