नागल चौधरी। क्षेत्र के ढाणी जाजमा तन दताल में घर के बाहर से ट्राली चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में ढाणी जाजमा तन दताल निवासी सलवंत ने बताया कि 18 सितंबर की रात को उसने घर के बाहर ट्रैक्टर की ट्राली खड़ी की थी। 19 सितंबर की सुबह उसकी ट्राली देखी तो घर के बाहर नही खड़ी थी। रात में कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। संवाद