बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले के मुकाबले अधिक टोल देना होगा। टोल की दरों में करीब पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से टोल की दरें बढ़ाई गई हैं। यह दरें 1 सितंबर रविवार से लागू हो जाएंगी और 31 अगस्त 2020 तक लागू रहेंगी। एनएचएआई के डीजीएम एसके बंसल की ओर से 27 अगस्त को यह आदेश टोल अधिकारियों को दिए गए हैं। एनएचएआई की ओर से रोहद गांव में बनाए गए टोल की दरों को बढ़ाया गया है। पहले दिल्ली से रोहतक की तरफ आने-जाने के लिए कार चालक को जहां पहले 90 रुपये अदा करने पड़ते थे, अब 95 रुपये देने होंगे।
अब यह देने होंगे रोहद टोल पर रेट
कैटेगरी वाहन कार/जीप/वैन एलसीवी/मिनी बस ट्रक/बस 2 एक्सेल एमएवी/ईएमई और एचसीएम
सिंगल यात्रा 60 110 220 350
मल्टीपल यात्रा 95 165 330 525
एक माह के लिए 1875 3280 6580 10540