फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्य प्रशासक के निजी सहायक को बताई सब्जी मंडी की समस्याएं

Thu, 20 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की नई सब्जी मंडी में आढ़ती व मांसाखोरों के लिए मूलभूत समस्याएं बताने सब्जी मंडी प्रधान भूपेंद्र सैनी आढ़ती व ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी कृषि विपणन मंडल के मुख्य प्रशासक के यहां पहुंचे लेकिन प्रशासन न मिलने पर उन्होंने उनके पीए हर्ष कुमार समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी प्रधान ने मांग पत्र सौंपते हुए सब्जी मंडी में बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पीने के पानी की उचित व्यवस्था, व बड़ी दुकानों के पीछे रोड की सफाई जो कई वर्षो से नहीं हुई, चौकीदार की व्यवस्था, बाहर से आये व्यापारियों के लिए बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि का मांग पत्र सौंपा। वहीं ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने सरकार द्वारा सब्जी मंडी के विकास कार्यों के लिए 67 करोड़ रुपये मंजूर राशि की जांच करवाने की मांग की। सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया बजट ठीक ढंग से नहीं लगाया गया। अब भी सब्जी मंडी में सुविधाओं का अभाव है। इस मौके पर राजेश सैनी आढ़ती, अनिल सैनी, योगराज आढ़ती, प्रदीप, नीरज, कृष्ण, सतपाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें