फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक को बताईं बिजली, पानी की समस्याएं

Fri, 08 Dec 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने वीरवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर जन समस्याएं सुनी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सीवरेज सहित अन्य समस्याएं बताईं। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने संबंधित अधिकारियों से बात कर इनके समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

धायक राजेंद्र सिंह जून ने अधिकारियों को कहा कि जन समस्याओं के निवारण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अधिकारी जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें ताकि आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेे। विधायक ने कहा कि हरियाणा की जनविरोधी गठबंधन सरकार से आज प्रदेश के सभी वर्गों का मोहभंग हो चुका है।जून ने कहा कि जनता के जनादेश से आधुनिक हरियाणा के जनक भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को फिर से विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, जन सुविधाओं के पथ पर आगे ले जाने के साथ-साथ सर्वजन हित में की गई घोषणाओं को धरातल पर लागू करके सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें