फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का पौधरोपण कल की स्वच्छ सांस है : डॉ. आशा शर्मा

विज्ञापन
-फोटो 86 : विद्यार्थियों व स्कूल निदेशक को पौधे भेंट करती वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय द्वारा संचालित तरुतरंग अभियान के अंतर्गत शक्ति विद्यापीठ मंदिर स्कूल में पौधरोपण एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की वाईआरसी एवं एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को पौधे वितरित कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यालय निदेशक प्रवीण शर्मा ने वृक्षों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बताया। प्रधानाचार्य राजेश्वरी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने आज का पौधरोपण कल की स्वच्छ सांस बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें