फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फीस भरने का आज अंतिम दिन, 585 में से 160 ने जमा कराई फीस

Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी की गई पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की फीस 9 जुलाई तक भरी जाएगी। राजकीय नेहरू कॉलेज में पहली मेरिट सूची में 585 विद्यार्थियों के नाम आए थे, जिसमें से अब तक केवल 160 विद्यार्थियों ने ही फीस भरी है जबकि 425 विद्यार्थियों की फीस बकाया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के पास फीस भरने का मंगलवार तक का समय है। उसके बाद बुधवार को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 11 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची विभाग की तरफ से जारी की जाएगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नेहरू कॉलेज में बीए के 279, बीएससी फिजिकल साइंस के 60, बीएससी लाइफ साइंस के 41, बीएससी गणित के 22, बीकॉम के 47, बीसीए के 75 तथा बीबीए के 61 विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें से बीए के लिए अब तक 79, बीकॉम के लिए 20, बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए 18, बीएससी (लाइफ साइंस) के लिए 10, बीबीए के लिए 11, बीसीए के लिए 21 और बीएससी (गणित) के लिए केवल एक ही विद्यार्थी ने फीस जमा करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें