फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज कई कॉलोनियों में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड बालोर रोड क्षेत्र की करीब 20 कॉलोनियों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बंद रहेगी। ऐसा 33 केवी सेक्टर 10 लाइन का सामान्य रखरखाव कार्य चलने की वजह से होगा।
विज्ञापन

उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के शहर उप मंडल संख्या-2 के अभियंता ने बताया कि 11 केवी सेक्टर 9ए फीडर, 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर, 11 केवी सेक्टर-10 फीडर, 11 केवी आर्य नगर फीडर, 11 केवी बालोर फीडर और 11 केवी एचबी सेक्टर-9 फीडर से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। इन फीडरों के बंद रहने से चंद्रवाटिका बैंक कॉलोनी, सेक्टर 10, सेक्टर 9ए, आर्य नगर, बसंत विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, प्रीत विहार, कश्मीरी कॉलोनी, आनंद नगर, डिफेंस कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, विजय नगर, बालोर गांव, बसंत विहार मेला मैदान वाला क्षेत्र, नजफगढ़ रोड, दयानंद नगर, सैनीपुरा, सेक्टर-9 एचबी आदि क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तर बिजली बंद रहेगी। अभियंता ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए इन कॉलोनियों के निवासियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें