फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू की लत भी विकलांगता का कारण : मनोज

Sun, 02 Jun 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया तथा इंडेप्थ विजन फाउंडेशन ने शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था ने प्रवासी मजदूरों तथा श्याम राष्ट्रीय नेत्रहीन संस्थान के नेत्रहीन बच्चों को जागरूक किया। संस्था आईवीएफ से मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि तंबाकू की लत को दुनिया भर में रोके जा सकने वाली मौतों और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण माना गया है। संस्था सेवा ट्रस्ट से पूनम देशवाल ने बताया कि विश्व में धूम्रपान करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। परिणामस्वरूप महिलाओं को अतिरिक्त खतरों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर आज आप तंबाकू के सेवन को बंद नहीं करते हो तो आपकी आने वाली पीढ़ी को भी इसकी लत लग सकती है। संस्था सेवा ट्रस्ट से साहिल ने सभी को जीवन में तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें