फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का गुर्गा कुणाल उर्फ शंटी खैरपुरिया गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ । सीआईए-टू बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ एक टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक गुर्गें को थाना सदर क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूटपाट, गोली मारने समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि कुणाल निवासी खैरपुर चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार लिए हुए हैं, जो खैरपुर कॉलोनी से खैरपुर गांव की तरफ जाएगा। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पुराना खैरपुर, पंजाब खोड़ रोड खैरपुर कॉलोनी के नजदीक से पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चोरी की एक बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल व एक देशी अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान कुणाल उर्फ संटी निवासी खैरपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कुणाल टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का गुर्गा है। प्राथमिक पूछताछ में कुणाल उर्फ शंटी खैरपुरिया द्वारा अनेक वारदातें कबूल की गई। पकड़े गए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




इन वारदातों में है आरोपी कुणाल

नवंबर 2023 में दोस्तों के साथ मिलकर अलीपुर, दिल्ली में पीयूष मान पर गोलियां चलाई थी।
12 जनवरी 2024 को अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में स्विफ्ट कार लूटी थी।
18 जनवरी 2024 को दोस्तों के साथ मिलकर सेक्टर-16 मोड़ पर कार लूट और गोली मारने का आरोपी
4. दोस्तों के साथ मिलकर विकास उर्फ पाली निवासी बकौली दिल्ली को अलीपुर क्षेत्र में गोली मारने का आरोपी।
5.सप्ताह भर पहले दिल्ली के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन इलाके से बाइक चोरी
चोरी की थी।



-फोटो 61 : सीआईए-2 पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी कुणाल उर्फ शंटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें