फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन रोकने से परेशान रहे मरीज, पैदल तय करना पड़ा दो किमी लंबा सफर

Wed, 14 Feb 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले वाहन रोके, बुजुर्गों को अस्पताल जाते समय हुई भारी परेशानीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। किसान के दिल्ली कूच रोकने के लिए टीकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ की सीमा सील कर दी गई है। वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। लोग दूसरे रास्तों से होकर निकाले गए। उनका सफर लंबा हो गया। मरीजों को ले जा रहे निजी वाहन भी रोक दिए गए। रास्ते बंद करने से मरीजों को परेशानी हुई। लोगों का सफर लंबा हो गया।
बहादुरगढ़ पुलिस ने सेक्टर-9 मोड़ पर बैरिकेड लगाकर रास्ते को सील कर दिया। जहां पर बैरिकेडिंग की गई वहीं पर अस्पताल है और लोग सुबह के समय इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें या तो व्हील चेयर पर ले जाया गया या फिर उन्हें बड़ी मुश्किल से पैदल चलकर वहां पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन



मैं अपनी पत्नी विमल को लेकर सेक्टर-9 मोड़ पर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहा था। इन्हें डायलिसिस होना है। मेरी पत्नी 69 साल की है। पुलिस ने कार को पीछे ही खड़ा करवा दिया। विमल को पैदल चलने में काफी दिक्कत है। अब उन्हें पैदल ही इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाना पड़ा। पुलिस को बीमारी से ग्रस्त लोगों को जाने के लिए अलग से रास्ता निकालना चाहिए। ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

-महिपाल सिंह, दयानंद नगर, बहादुरगढ़।



आसौदा गांव से पत्नी के साथ शुभराम और राजवंती कार में बेटे के साथ आए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को काफी दूर खड़ा कराया। इसके बाद अस्पताल से व्हील चेयर पर राजवंती को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जबकि पिता शुभराम भी जैसे-तैसे चलकर अस्पताल पहुंचे। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


-विनय कुमार



दिल्ली से घर के लिए कुछ सामान लेकर आए हैं। टीकरी बॉर्डर पर बस से उतरे तो पता चला कि यहां पर सब कुछ बंद कर दिया गया है। ऐसे में बॉर्डर से शहर तक ढाई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। इसके बाद ऑटो से घर की तरफ गए।

-भतेरी और अंगूरी



-फोटो 59 : अपनी पत्नी को इलाज के लिए पैदल लेकर जाते महिपाल सिंह।

-फोटो 60 : आसौदा निवासी राजवंती को व्हील चेयर से पहुंचाया गया अस्पताल।

-फोटो 61 : दिल्ली से सामान लेकर टीकरी बॉर्डर से पैदल बहादुरगढ़ की तरफ जाती महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें