फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के निवासी एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये निकल गए। फोन पर जब मैसेज आए तो व्यक्ति को वारदात का पता चला। वारदात आयुष बंसल के साथ हुई है। आयुष शहर के एक अस्पताल में कार्यरत है। आयुष का कहना है कि हाल ही में वह घर पर थे। इसी दौरान उनके फोन पर 10 मैसेज आ गए। जब मैसेज पढ़े तो वह हैरान हो गए। दस-दस हजार करके एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे। जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया और स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि रुपये राजस्थान के जयपुर से निकले हैं। बकौल आयुष, उनका कार्ड घर पर है। न तो उन्होंने किसी को अपना कार्ड शेयर किया और न ही मोबाइल पर कोई ओटीपी आया। फिर न जाने कैसे रुपये निकल गए। पुलिस मामले में जांच करे। आयुष की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें