बहादुरगढ़। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर शराब पकड़ी जा रही है। अब आसौदा पुलिस ने शराब से भरा एक थ्री-व्हीलर पकड़ा और एक आरोपी को भी काबू किया है। युवक के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, पुलिस ने आसौदा में एनसीआर माइनर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक आटो रुकवाया गया। जांच में शराब की 54 पेटियां उसमें पाई गई। आरोपी की पहचान विशाल निवासी लाइनपार के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि वह सोहटी स्थित एक गोदाम से शराब लेकर आ रहा था।