फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदा से तीन नकाबपोशों ने पिस्तौल के बल पर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में अपनी दुकान बंद करके बाइक से गांव आसौदा जा रहे दुकानदार से तीन नकाबपोश ने लूटपाट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयभगवान निवासी आसौदा टोडराण ने बताया है कि उसने एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में चाय की दुकान की हुई है। सोमवार की रात वह दुकान बंद करके अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बालाजी पेट्रोल पंप आसौदा के सामने पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और उसकी साइड में बाइक रुकवा ली। उन्होंने अपनी बाइक मेरी बाइक की आगे अड़ा दी। बाइक से दो युवक उतरे। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। उसने उससे फोन और पैसे देने की बात कही। फिर मैंने जेब में रखे 1200 रुपये दे दिए। दूसरे युवक ने मेरी जेब से मोबाइल ले लिया। आरोप है कि जिस युवक ने हाथ में पिस्तौल ली हुई थी उसने फिर से कहा कि बाइक से नीचे उतर वरना गोली मार दूंगा। फिर मोबाइल लेने वाले युवक ने मेरी बाइक छीन ली और फरार हो गया। दूसरी बाइक पर दो अन्य बदमाश भी भाग गए। बदमाशों के चेहरे ढके थे और अंधेरा होने के कारण मैं उनकी बाइक का नंबर भी नहीं देख सका। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें